मुजरिया, उसावां, बिनावर थाना प्रभारी सहित 12 एसआई 12 प्रधान आरक्षक व 19 आरक्षियो के हुए तबादले 

बदायूं, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी ने इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक के तबादले किए इसमें सबसे चर्चित तबादला मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह का रहा। उन्हें मुजरिया से हटाकर महिला थाने की कमान सौंपी। ज्योति सिंह का विगत दिनों सोशल मीडिया पर भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष को थाने का निरीक्षण कराने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर भाकियू भानू ने एसएसपी आफिस घेरकर मुकदमे का विरोध दर्ज कराया था। इधर, भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने वीडियो जारी कर बदायूं के एसएसपी को चेताया था, कि इस मामले में कार्रवाई नहीं की उन्हें बदायं आना पड़ेगा। इसके अलावा, उसावां, बिनावर थाना प्रभारी सहित 12 एसआई 12 प्रधान आरक्षक व 19 आरक्षियो के तबादले किये।

एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने देर रात जारी की तबादला सूची में मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह को महिला थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा। मुजिरया का चार्ज बिल्सी कस्बा चौकी प्रभारी विशेष कुमार शर्मा को सौंपा। उसावां इंचार्ज वीरपाल सिंह तोमर को हटाकर अपराध शाखा भेजा। उनके स्थान पर बिनावर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को उसावां थाने भेजा गया। स्वाट टीम प्रभारी अरिहंत कुमार को बिनावर थाने की कमान सौंपी। महिला थाना प्रभारी प्रियंका को जनशिकायत प्रकोष्ठ में भेजा।

इसके अलावा 12 सब इंस्पेक्टरों को भी इधर से उधर किया। जिसमें कपिल कुमार को कछला चौकी से बिल्सी, गौरव कुमार को बगरैन चौकी से कछला चौकी, रिंकू कुमार को अब्दुल्लागंज चौकी से मुजरिया थाना, रवनीत सिंह को शहर की सोथा चौकी से उझानी की अब्दुल्लागंज चौकी, पवन कुमार को मूसाझाग से सौथा चौकी, नरोत्तम सिंह बिल्सी से बिनावर भेजा। इसी प्रकार संजीव कुमार को बिनावर से मूसाझाग, कृष्णपाल सिंह को बिनावर से लाइन हाजिर कर दिया। मुरारीलाल साहू को यातायात बिसौली से उझानी यातायात, रामसेवक को यातायात कछला से यातायात पुलिस, नासिर को प्रभारी यातायात पुलिस तबादला किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ