दो चरणों में पूर्ण होगी जनगणना : जिलाधिकारी 

बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के ऑडिटोरियम में जनगणना 2027 के लिए जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच के दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि आगामी 14 मार्च तक चलेगा।

जनगणना के इतिहास में पहली बार स्व-गणना पद्धति के तहत सामान्य परिवारों को यह सुविधा दी गई है कि वह सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना अनुसूची भर सकें। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 18 मार्च तक तथा तृतीय बैच का 23 से 25 मार्च तक होगा। शुक्रवार को डीएम अवनीश राय ने बताया कि जनगणना एक सांविधिक गतिविधि है जो कि संघ सूची अनुच्छेद 246 तथा जनगणना अधिनियम 1948 के तहत संचालित की जाती है। जनगणना 2027, 1872 से 16वीं तथा स्वतंत्रता के पश्चात 8वीं जनगणना है। प्रगणक व पर्यवेक्षक इसकी रीढ़ है। जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार बनते हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित की जाएगी। प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (2026) तथा द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना (2027) मकान सूचीकरण, मकानों की स्थिति, सुविधाओं, परिसंपत्तियों की महत्वपूर्ण सूचना प्रदान करता है और जनसंख्या की गणना के लिए ढांचा भी बनाता है।

जनगणना 2027 में पहली बार स्व गणना प्रारंभ की जा रही है, प्रगणकों को स्व-गणना के माध्यम से भरे गए डाटा को सबमिट करने से पूर्व डाटा की जांच करनी होगी। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती व अध्यापक बृजेंद्र कुमार ने विचार व्यक्ति किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ