सम्मान निधि की 22वीं किश्त में 4.31 लाख किसानों को मिला लाभ
बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त किसानों के खाते में शुक्रवार को पहुंच गयी। 22 वीं किश्त का लाभ जिले के कुल 4,31, 512 किसानों को मिला है। इन किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंचे हैं। किसान सम्मान निधि पाकर खुश हैं। किसानों का कहना है कि यह रकम गेहूं कटाई में मदद देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त गुवाहटी, असम में आयोजित प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस से जारी की। जिले भर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें