अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के दिल्ली कार्यालय पर हुआ रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम
आपसी मोहब्बत और भाईचारे का दिया पैगाम,नए पदाधिकारी हुए सम्मानित
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के त्रिलोकपुरी नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर सोफिया अंसारी अहमद राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष पिंकी त्यागी, सबीना प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक के मौजूदगी में आज रोज़ा अफ़्तार का कार्यक्रम रखा गया। इस रोज़ा इफ्तार पार्टी में सभी हिन्दू मुस्लिम भाइयों एक दूसरे के साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी मोहब्बत और भाई चारे का पैग़ाम दिया। संगठन को राष्ट्रीय सचिव सोफिया अंसारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है और यही हमारे देश भारत की खूबसूरती है।
प्रदेश अध्यक्ष पिंकी त्यागी ने कहा हमें इसी तरह मिलजुलकर रहना है और फिरकापरस्त ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देना है।
अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सबीना ने कहा कि हमे इसी तरह होली और ईद मिलन समारोह भी आयोजित करने चाहिए।
इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए जिनको सम्मानित भी किया गया।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का बढ़ता हुआ कारवां आज दिल्ली में देखने को मिला जहां हिंदू मुस्लिम भाइयों ने रोज़ा इफ्तार के बाद मिलकर सामूहिक भोजन किया।
इस कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष नीलू, सूफी मोहम्मद अंसार , मोहम्मद नासिर، मोहम्मद रिजवान، मोहम्मद नौशाद، मोहम्मद अख्तर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।




