साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 बजकर 20 मिनट से
बदायूं। आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण है, जो दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के समय चांद लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। यह दुर्लभ खगोलीय घटना भारत सहित यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगी ।
