मुल्क व कौम की तरक्की एवं खुशहाली की दुआ को उठे हजारों हाथ

शांति प्रिय माहौल में हुई अलविदा की नमाज़

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जामा मस्जिद शम्सी पर पहुंचकर दी मुबारकबाद 

बदायूं। मुकद्दस रमज़ान के चौथे जुमा पर जिले भर की मस्जिदों में नमाजियों ने अलविदा की नमाज अदा कर मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। मस्जिदों और आसपास क्षेत्र में पुलिस बल मुस्तैद रहा ।

शहर की शाही जामा मस्जिद शम्सी में दोपहर 12 बजे के बाद से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। करीब 1:30 बजे जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। लगभग सभी मस्जिदों में नमाज से कब्ल इमाम साहब ने तकरीर पेश की। उन्होंने अपने बयान में रमजान शरीफ के महीने पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमजान बड़ी अजमतों, रहमतों, बरकतों वाला पार् महीना है। इस महीने में की गई इबादत का बदला अल्लाह अपने बंदों को खुद अता फरमाएगा। इस माह में हर नेक काम का बदला और महीनो के मुकाबले 70 गुना मिलता है। जिस तरह हम सभी मुसलमानों ने रमजान के पाक महीने में इबादत की है इसी तरह हमें पूरे साल अल्लाह की इबादत व अन्य काम करना चाहिए। वही सदका ए फितर पर रोशनी डालते हुए कहा कि हर मुसलमान मर्द और औरत पर सदका ए फितर वाजिब है जब तक बंदा सदका ए फितर अदा नहीं कर देता तब तक उसका रोजा जमीन और आसमान के बीच लटका रहता है।


रमजान के जुमा अलविदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद शम्सी में हजारों मुस्लिम भाईयों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क व कौम की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

वहीं अलविदा पर सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। 

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अलविदा पर जामा मस्जिद पहुच कर नमाजियों का स्वागत किया और मुबारकबाद दी।


 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को परंपरा को बरकरार रखते हुए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जामा मस्जिद शम्सी पर नगर पालिका परिषद बदायूं की ओर से लगाए गए कैंप में पहुंचकर नमाजियों का स्वागत किया। उन्होंने नमाजियों से हाथ मिलाकर जुमा अलविदा की मुबारकबाद पेश की।

इस अवसर पर सभासद अनवर खां, सभासद नवेद, सभासद मुशाहिद, सोहिल सिद्दीकी, फरहत अली,वरिष्ठ नेता साजिद अली, मोहम्मद मियां, अफसर अली खां,छोटू, बब्लू रिजवान, कौसर अली, स्वाले चौधरी, पप्पन पीरजी, फहीम खां, समर खान, राशिद पेंटर्, मोहम्मद अर्श, वसीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ