होली पर दोनों समुदायों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसके लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
जुलूस वाले मार्गों पर जो मस्जिदें हैं उन्हें तिरपाल, शामियाना या पन्नी से ढाक दिया गया
बदायूं। होली पर दोनों समुदायों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये हैं। वहीं दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था के बीच त्योहार मनाने की अपील की है। होलिका पर्व को लेकर मस्जिदों पर ढ़कने के इंतजाम किये गये हैं और सभी मस्जिदों के इलाकों में पुलिस फोर्स को अलर्ट रखा गया है।
जनपद के पुलिस एवं प्रशासन की ओर से होली एवं रमजान का त्योहार एक साथ होने को लेकर शांति समितियों के साथ बैठक हो गई हैं। वहीं शहर से देहात तक मस्जिदों तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं और मजिस्ट्रेट अफसरों को सक्रिय किया गया है।
वहीं शहर से लेकर देहात तक जहां-जहां जुलूस वाले मार्गों पर मस्जिदें हैं वहां तिरपाल या शामियाना, पन्नी से ढ़ाक दिया है जिससे किसी भी तरह का रंग का छींटा न पहुंचे। शहर के नगर पालिका गेट हो या फिर शहबाजपुर व अन्य स्थान हों। जहां-जहां मिश्रित आबादी है या फिर जुलूस निकलते हैं वहां-वहां सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं।
जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शहर से देहात तक सुरक्षा के इंतजाम किये हैं और शांति पूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील की है।
