बिसौली में भूमि विवाद को लेकर फिर से टावर पर चढ़े पूर्व सभासद

बिसौली। जमीन विवाद से आक्रोशित पूर्व सभासद मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वजीरगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कुछ लोगों पर उसकी जमीन को विवादित घोषित कर आगे बोर्ड लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि वह दोषी हैं तो उन पर कार्रवाई हो, अन्यथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। करीब 10 घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे। हालांकि बाद में समझाने पर वह नीचे उतरा।

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एमएम हाईवे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे मोबाइल टावर का है। नगर पालिका बिसौली के वार्ड नंबर 5 मोहल्ला होली चौक निवासी पूर्व सभासद विजय कोली सोमवार को जमीन विवाद के चलते टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़कर उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि इससे पहले भी पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह व उनके साथियों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया था। तब भी वे 15 सितंबर 2025 को मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर उन्हें नीचे उतारा था। उस समय आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हो गया था, जिसके बाद उन्हें निर्माण की अनुमति मिली और अपनी जमीन पर कब्जा भी प्राप्त हुआ। अब दोबारा परेशान होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

उनका आरोप है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख व उनके साथी उनकी जमीन के सामने उसे विवादित बताते हुए बोर्ड लगा देते हैं। बार-बार बोर्ड लगाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। बोर्ड लगाकर विवाद खड़ा किया जा चुका है। 10 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे। काफी समझाने के बाद पूर्व सभासद टावर से नीचे उतरे।

दोनों पक्षों के साथ एसडीएम ने की बैठक

देर शाम पूर्व सभासद विजय कुमार कोली एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पक्ष के साथ एसडीएम राशि कृष्णा ने बैठक की। दोनों पक्षों की बात सुनी, इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ता भी मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ