करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

जरीफनगर । सिंचाई करते समय बिजली पोल के सपोर्ट तार में आए करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव का है। गांव के रहने वाले किसान रामभूप 52 वर्ष पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली पोल के सपोर्ट तार में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर दानपुर पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के बेटे अजय ने थाना जरीफनगर में प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारण की पुष्टि कराने की मांग की है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ