वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन : आरटीओ
आरटीओ प्रवर्तन बरेली मंडल ने किया वाहनों का निरीक्षण
बदायू। आरटीओ प्रवर्तन बरेली मंडल प्रणव झा सोमवार के लिए बदायूं पहुंचे। आरटीओ ने होली एवं ईद के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया, साथ ही इस दौरान एआरटीओ हरिओम के साथ प्रवर्तन कार्रवाई भी की।
आरटीओ ने पटेल चौक, मेडिकल कॉलेज, बहेड़ी तिराहा पर बसों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान खामियों के बारे में चालक को बताया एवं दूर कराने को कहा। स्कूल बस के निरीक्षण के दौरान बताया कि जो भी विद्यालययान नियामावली निर्धारित है उसी के अनुसार वाहनों का संचालन करें, किसी भी अनियमितता के लिए स्कूल प्रशासन स्वयं उत्तरदाई होगा, साथ ही रूट परमिट बसों का निरीक्षण किया। परमिट की शर्तों की अभेलना न करने के निर्देश दिये। आरटीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान चौराहों पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में सभी सावधानी से चलें। निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें। रोडवेज बस चालकों से कहा कि वह बसें अचानक रोककर चौराहों पर खड़ी न करें। उनके द्वारा सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं तेज गति से वाहन ने चलाने हेतु हिदायत दी गई,।
उपरोक्त जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, माल/यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।


