दोहरे हत्याकांड की जांच को एसआईटी गठित

   बदायूं। सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट में डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए शासन ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में यह एसआईटी मामले की जांच करेगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को प्लांट परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया था। शनिवार को जेल भेज दिया गया। इसके बावजूद शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले तो शुक्रवार रात एसएसपी का तबादला कर दिया, इसके बाद शनिवार को घटनाक्रम की गहन जांच कराने को एसआईटी का गठन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ