दातागंज एसडीएम की फेसबुक आईडी हैकर ने फिर की हैक
दातागंज। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह की फेसबुक आईडी एक बार फिर से हैक कर ली गयी है। हैकर द्वारा इस बार क्लोन आईडी बनाकर उनसे जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। एसडीएम ने आईडी से जुड़े लोगों से हैकर के झांसे में नहीं आने की अपील की है।
हैकर अब तो प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। हैकर ने एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह के नाम की फेसबुक पर क्लोन आईडी बना ली और उनसे जुड़े लोगों के पास नयी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जब लोगों को शक हुआ तो एसडीएम को कॉल कर अवगत कराया, तब एसडीएम ने इस पर संज्ञान लिया। एसडीएम ने अपने फेसबुक मित्रों से कहा है कि वह आईडी उनकी नहीं है। नयी आईडी से आनी वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही हैकर के किसी प्रकार से झांसे में आये। एसडीएम की पूर्व में भी फेसबुक आईडी क्लोन बनायी जा चुकी है। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए दातागंज पुलिस से कहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
