गैस सिलेंडर से भरा अनियंत्रित ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं 

बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दादी रसोई के पास एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लगभग 360 सिलेंडर भरे हुए थे। मौके पर ट्रक मालिक और पुलिस बल मौजूद हैं, जो गाड़ी को सीधा करने और सिलेंडरों को सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों ने मार्ग नियंत्रित किया। घटना में किसी के हताहत नहीं हुआ है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ