पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

सहसवान। पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरिया गांव में 25 वर्षीय गजेंद्र ने पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गजेंद्र ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने बताया कि गजेंद्र खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ