चित्रकला के पेपर के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न, 2,489 विद्यार्थी रहे गैरहाज़िर 

 बदायूं ।मंगलवार को हाईस्कूल के चित्रकला के पेपर के साथ यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। 

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की प्रथम पाली में मंगलवार को चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा के दौरान सचल दल ने छापेमारी की। हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा के लिए 34, 419 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 31,930 ने परीक्षा दी। 2,489 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में ही कृषि विषय की परीक्षा में 610 में से 586 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 24 ने परीक्षा छोड़ दी।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ