विधवा से दुष्कर्म के प्रयास में  देवर समेत जेठ व मौलवी पर मुकदमा 

  बदायूं । हलाला से इंकार करने पर विधवा महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर, जेठ व मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद से उसे परेशान किया जा रहा था और उसके धमकियां भी दी जा रहीं थी।

मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसके पति की सड़क हादसे में साल 2024 में मौत के बाद से पीड़िता अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है। साल 2015 में उसका निकाह हुआ था और पति की मौत के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि देवर शाकिब, जेठ राहत जान, बसीम और एक मौलवी लगातार उस पर गलत नजर रखते हुए देवर से शादी करने तथा जेठों के साथ हलाला कराने का दबाव बना रहे थे। वह मानसिक प्रताड़ना झेलती रही, लेकिन 28 फरवरी की रात मामला हिंसक हो गया। महिला का आरोप है कि रात करीब नौ बजे घर में अकेला पाकर देवर शाकिर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर पीटा। महिला के शोर मचाने और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग निकला गया था। पीड़िता का कहना है कि हलाला के नाम पर लगातार धमकियां देकर उसे डराया और तोड़ा जा रहा था, ताकि वह दबाव में आकर उनकी शर्तें मान ले। घटना के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ