सरकारी स्कूल में पढ़ी गई सामूहिक नमाज, वीडियो वायरल 

बदायूं। अंबियापुर ब्लॉक के रिसौली गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों के सामूहिक नमाज पढ़ने का शनिवार को वीडियो वायरल हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया। स्कूल की एक शिक्षिका ने स्कूल में सामूहिक नमाज पढ़ने की बीएसए से शिकायत की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली में गुरुवार को बच्चों को सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। सामूहिक नमाज पढ़वाने का आरोप स्कूल के दो शिक्षकों पर लगा है। स्कूल की ही एक शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में सामूहिक नमाज पढ़ने का विरोध किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। वायरल वीडियो में स्कूल के प्रधानाचार्य विहिप के नेताओं को सफाई देते दिख रहे हैं।

 विहिप के पदाधिकारियों का कहना है कि एक महिला अध्यापक और एक पुरुष शिक्षक द्वारा नमाज पढ़वाई गई है। बताया जाता है कि रमजान के माह में कई बार यहां पर सामूहिक रूप से नमाज अदा करायी गयी। इस बात का खुलासा एक अन्य महिला अध्यापक द्वारा किया गया है।


रिसौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय का वायरल वीडियो होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार कार्रवाई की जाएगी।

 - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ