नई सराय में युवक ने कमरे में फंदे से लटककर की आत्महत्या 

बदायूं। युवक ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय युवक अपने घर पर अकेला था। बाकी परिवार के लोग दूसरे घर पर थे और कुछ रिश्तेदारी में गए हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना पाया गया है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली के नई सराय मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले मुईनउद्दीन 22 वर्ष पुत्र सैफुद्दीन शनिवार शाम घर पर अकेला था। किसी समय उसने घर के कमरे में अंदर से कुंडी बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मुईनउद्दीन के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के पीछे की वजह परिवार वालों को भी नहीं पता है। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस की जांच में पता चला कि कुछ लोग घर से बाहर थे तो कुछ लोग दूसरे घर पर मौजूद थे। मुईनउद्दीन फंदे पर लटका देखा गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना पाया गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि मुईनउद्दीन प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता था। उसके परिवार में उसके बड़े भाई की शादी चार अप्रैल को होनी थी। फिलहाल उसकी मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ