एनएसएस शिविर के छठे दिन नारी सशक्तिकरण दिवस आयोजित
बदायूं। ग्राम नरऊ बुजुर्ग में चल रहे राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन नारी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्रामवासी महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, शिक्षा ग्रहण करने के साथ अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। डोर टू डोर जाकर महिलाओं को आयरन के टेबलेट वितरित किए गए।
बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह ने माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि ज्ञान की देवी मां शारदे की प्रेरणा से समस्त नारी समाज को माता सरस्वती के जैसी प्रतिष्ठा प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान लेने और देने जैसा पुनीत कार्य कोई दूसरा नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति की प्रथम शिक्षिका माँ ही होती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि आज नारी ज्ञान विज्ञान तकनीकी सहित शौर्य पराक्रम भरे विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आधी आबादी के प्रतिभा का सदुपयोग करने के लिए समाज को जागृत रहने का संदेश दिया। संचालन रचित शर्मा एवं तमन्ना ने किया।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ राकेश कुमार जयसवाल, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ सचिन कुमार, डॉ हुकुम सिंह, डॉ प्रेमचंद चौधरी, पवन कुमार, मोहन, वंदना, नव्या, योगिता यादव, शगुन शर्मा, अंशुल, अशेष, वर्षा, खुशी गौतम, समीक्षा आदि उपस्थित थे।

