सात आईपीएस अफसरों के हुए तबादले 

अंकिता शर्मा बनाई गई बदायूं एसएसपी, आज संभालेंगी चार्ज

 बदायूं। एसएसपी बदायूं डा. बृजेश कुमार सिंह को एसपी लाजिस्टिक्स लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वह एसपी कासगंज के पद पर तैनात थीं। आज नई एसएसपी बदायूं का चार्ज संभालेंगी।

एसपी लाजिस्टिक्स ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) कासगंज एसपी बनाये गए हैं। एसपी फतेहपुर अनुप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालयसे सम्बद्ध किया गया है। एसपी भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक को एसपी फतेहपुर नियुक्त किया गया है। गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर तैनात पाटिल निमिष दशरथ गोरखपुर के एएसपी नगर बनाये गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ