मस्जिद ए उमर में हाफ़िज़ रिज़वान ने किया कुरआन मुकम्मल, मिले तोहफे

बदायूं। बीती रात उझानी के मानकपुर रोड स्थित मस्जिद ए उमर में तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ। इस मौके पर कुरआन सुनाने वाले हाफ़िज़ रिज़वान रज़ा मंज़री को नक़द इनाम और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुकद्दस रमजान में इबादत और तिलावत का सवाब कई गुना ज्यादा होता है। इसलिए हर मुसलमान को इस माह में खूब इबादत और तिलावत करना करते हुए अपने रब को राज़ी करना चाहिए। 

नात ख़्वां हज़रात ने नात शरीफ पेश कर माहौल नूरानी बना दिया। आखिर में फातिहा के बाद मुल्क व कौम के अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई और तबर्रुक तकसीम किया गया।

इस मौके पर मस्जिद को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कमेटी के सदर मुहम्मद नबी उर्फ मझले अब्बासी ने उन्हें इनामात से नवाज़ा। हाफ़िज़ इलियास समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ