अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदायूं के युवा 18 को देंगे परीक्षा

बदायूं। जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 11 से 23 मार्च तक अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसमें शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं समेत 12 जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। भर्ती रैली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को बदायूं के अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। सेना भर्ती के निदेशक ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार भर्ती स्थल पर समय से पहुंचें। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, वे सेना भर्ती कार्यालय बरेली में सुबह नौ से दो बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ