तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से रहे विरत 

दातागंज। तहसील बार के अधिवक्ता तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे दिन भर काम प्रभावित रहा। विदित हो, होली से पूर्व बार की पूर्व महिला अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ तहसीलदार की नोकझोंक हुई थी।

दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील दातागंज की शुक्रवार को हुई आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि शनिवार को तहसीलदार न्यायालय दातागंज में कोई अधिवक्ता न्यायालय का कार्य नहीं करेगा। सचिव संतोष यादव ने इस आशय का पत्र तहसीलदार न्यायालय सहित जिलाधिकारी व एसडीएम दातागंज भेजा है। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि सोमवार को एसडीएम से वार्ता करेंगे। उसके बाद विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ