निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

बदायूं। दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद मुख्यालय से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा मानसिक रोगियों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क आवश्यक औषधि प्रदान की जायेगी।

साथ ही एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें इच्छुक जनमानस स्वैच्छिक रक्तदान भी कर सकते हैं उक्त दोनों शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी के नेतृत्व व देखरेख में आयोजित होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ