परिषदीय विद्यालयों के मेघावी होंगे सम्मानित,  मंडल में बदायूं सबसे आगे

बदायूं । उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और छात्र उत्साहवर्धन के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार 232 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों के लिए बजट जारी कर दिया गया है, जिसमें बदायूं के 235 विद्यालय शामिल हैं।

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों एवं अभिभावकों को उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं योगदान के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के तहत जिले के 235 स्कूलों में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसके लिए 15 लाख 27 हजार 500 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है, जिसके माध्यम से प्रत्येक चयनित स्कूल को 6,500 रुपये दिए जाएंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहने के साथ अभिभावकों के योगदान को सम्मानित करना है। राज्य परियोजना निदेशक ने इस बाबत सूबे के सभी बीएसए को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि विद्यालय स्तर पर प्रत्येक कक्षा से विगत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक-एक छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभिन्न प्रतियोगताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को भी सम्मानित किया जाएगा।

बरेली मंडल के जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा बच्चे व अभिभावक बदायूं जिले के सम्मानित होंगे। 232 से अधिक नामांकन वाले स्कूलों में बदायूं नंबर वन पर है। बदायूं में 235, बरेली में 209, पीलीभीत में 105 और शाहजहांपुर में 175 विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्र नामांकन संख्या 232 से अधिक है।


खंड शिक्षा अधिकारियों और सूची में शामिल विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। सभी परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। 

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ