दो रोज़ा उर्स ए फरीदी का शानदार आगाज़, चादर शरीफ का जुलूस दरगाह पहुंचा
बदायूं। हर साल की तरह इस साल भी बाबा फरीद के पोते कुतबे बदायूं मुफ्ती शाह मोहम्मद इब्राहिम फरीदी का दो रोज़ा सालाना उर्स ए फरीदी का आगाज़ क़ुरआन ख्वानी से हुआ। दोपहर में 11वीं शरीफ की न्याज़ के बाद लंगर तकसीम किया गया । बाद नमाज़ ए असर साहिबे सज्जादा खानकाह आबादानिया फरीदिया हज़रत मोहम्मद अनवर अली फरीदी (सोहिल फरीदी) ने दरसे हदीस में तफसीर से हदीस बयान कर कुरआन और हदीस पर चलने को कहा।
जिसके बाद नातख्वां हज़रात ने नात शरीफ पेश की। फिर चादर शरीफ का जुलूस मोहल्ला कमानगरान स्थित खानकाहे फरीदिया से दरगाह पहुंचा। जिसमे अकीदतमंदो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साहिबे सज्जादा खानकाह आबादानिया, फरीदिया बदायूं शरीफ, हज़रत मोहम्मद अनवर अली फरीदी (सुहैल फरीदी) साहब ने मुल्क व कौम की सलामती और तरक्की के लिए खास दुआ की।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें