घरेलू कलह के चलते जहर खाने से अधेड़ की मौत 

बदायूं। पारिवारिक कलह की वजह से अधेड़ ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नगर सुलरा गांव के रहने वाले बन्ने शाह 50 वर्ष पुत्र मंगू शाह मेलों में झूला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। अभी उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली के नवादा में झूला लगाया हुआ था। परिवार की ओर से परेशान होने की वजह से उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ