नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद शम्सी मामले की सुनवाई अब आठ अप्रैल को
बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद शम्सी मामले की सुनवाई अब बुधवार आठ अप्रैल को होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने पर वह उक्त मुकदमे में बहस नहीं कर सकते हैं। जिस पर कोर्ट ने सुप्रीमकोर्ट के आदेश पेश किये जाने को कहा। इसके बाद इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को करने का आदेश दिया।
मामला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की अदालत में चल रहा है। आज सुनवाई के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया की ओर अधिवक्ताओं ने फिर से कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने पर वह उक्त मुकदमे में बहस नहीं कर सकते।
इस पर कोर्ट ने आदेश पेश करने को कहा। जिसके बाद इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को करने का आदेश दिया गया।विदित हो अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने 2022 में दावा किया था कि जामा मस्जिद की जगह पर पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए मंदिर के अस्तित्व से इंकार किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें