महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

बदायूं। जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव, कॉलेज प्राचार्य डॉ निशि अवस्थी, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता कॉलेज उपप्राचार्य राहुल कुमार ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और समाज के विकास में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर महान महिलाओं जैसे रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू तथा कल्पना चावला के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के सदस्य डॉ अंशुमन गुप्ता ,पूजा रानी, फिरदौस बी, योगेंद्र कुमार, आकाश कुमार, छबिराम सिंह, ललित सिंह,सुधीर यादव,सना खान,बेबी तरन्नुम एवं कालेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार आदि ने महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम का समापन किया गया।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ