घरेलू कलह में महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

बदायूं। घरेलू कलह के चलते 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा। 

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ललोमई गांव का है। यहां के रहने वाले ध्यानपाल बर्तनों की फेरी करने के लिए बाहर गए थे। लगभग 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी अनीता 38 वर्ष ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसके चारों बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला का शव घर में दीवार की खूंटी पर लटका हुआ था। मृतका का मायका थाना क्षेत्र उसावां में है। उसकी शादी 2007 में हुई थी।

 थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ