गौ सेवा आयोग सदस्य द्वारा गौ आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण

एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने के दिए निर्देश

 बदायूँ। सदस्य गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश दीपक गोयल द्वारा बदायूँ के गौ आश्रम स्थलों की औचक निरीक्षण किया। सदस्य द्वारा विकासखंड बिसौली की नगर पालिका बिसौली गौशाला मैं 43 गोवंश  संरक्षित पाए गए साफ सफाई ठीक पाई गई गोवंश को हरा चारा कम दिया जा रहा था जिस पर मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया  गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा दिया जाए।


साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।  एवं अधिक से अधिक गवर्नमेंट को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत देने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे अधिक अधिक से अधिक गोवंश को सहभागिता में दिया जा सके। सहभागिता योजना में गोवंशों की सहभागिता बढ़ाने जाने हेतु संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार को निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में सदस्य द्वारा विकास खंड वजीरगंज की गौशाला का निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी वजीरगंज को एक सप्ताह के अंदर अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने हेतु निर्देशित किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ