ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बदायूं। ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के शेखूपुर इलाके में स्थित सोत नदी पुल के पास का है। यहां बरेली से कासगंज जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष के करीब है। उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ है और उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सोशल मीडिया के माध्यम से अधेड़ के शव की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें