म्याऊं ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.70 करोड़ के प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल

  बदायूं। म्याऊं ब्लॉक के प्रांगण में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख केसी शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सपा के आंवला सांसद नीरज मौर्य भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में दो करोड़ 60 लाख रुपए के प्रस्ताव आये। जिसमें एक करोड़ 70 लाख रुपए की प्रस्ताव योजना में शामिल कर लिए हैं। बैठक में ब्लॉक के अधिकारीगण एवं प्रधान बीटीसी मेंबर शामिल रहे। बैठक में ब्लॉक के 71 प्रधानों में से 52 प्रधान उपस्थित रहे वहीं 79 बीटीसी मेंबर में 55 बीटीसी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सभी दो करोड़ 60 लख रुपए के प्रस्ताव आए थे जिसमें एक करोड़ 70 लाख रुपए के प्रस्ताव शामिल कर लिए गए हैं। वहीं बैठक में ब्लॉक प्रमुख म्याऊं केसी शाक्य के एवं ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ