सरकारी आवास के बाथरूम में मिला एनेस्थीसिया के डाक्टर का शव


बदायूं। जिला पुरुष अस्पताल में एनेस्थीसिया के पद पर तैनात डॉक्टर गणेश यादव का शव घर में मिला है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन डॉक्टर का श‌व लेकर परिवार मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की मौत वजह हार्ट अटैक बताई गई है।


शुक्रवार की पूर्वाहन 11 बजे एनेस्थीसिया के डॉक्टर गणेश यादव का शव सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। शुक्रवार की सुबह से डॉ. गणेश के परिवार के सदस्य लगातार फोन कर रहे थे लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस एवं डॉक्टर इंदुकात वर्मा को फोन किया। डॉ. इंदुकांत वर्मा ने जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय को फोन किया। जिला अस्पताल के सीएमएस ने कर्मचारी को डॉक्टर के आवास पर भेजा तो गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो डॉक्टर का शव बाथरूम में पड़ा मिला। 


पहले भी पड़ चुका था हार्ट अटैक

 जिला पुरुष अस्पताल में एनेस्थीसिया के पद पर तैनात डॉक्टर गणेश यादव को पहले भी दो बार हार्ट अटैक पड़ चुका था।  डॉक्टर गणेश यादव मूलत मैनपुरी के गांव रथेरा के रहने वाले हैं। 2003 में उन्होंने डॉक्टर के पद पर तैनाती मुरादाबाद में ली, फिर रामपुर आदि जनपदों में तैनात रहे। वर्तमान में उनका परिवार इंदिरा आवास सोसाइटी मिलन बिहार मुरादाबाद में कांशीराम आवास के पीछे रहते हैं। डॉक्टर गणेश यादव पुत्र राधेश्याम की तैनाती बदायूं में जुलाई 2024 में हुई थी। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित कुमार वार्ष्णेय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मृत्यु होना आया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ