राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह संपन्न

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज डॉ. सूर्य प्रकाश खरे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती स्त्रोत से हुआ, जिसे कोमल शर्मा ने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। अलीशा, तमन्ना एवं समीक्षा का स्वागत गान गाया । भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से संबद्ध कृष्णा कल्चरल क्लब ने शगुन शर्मा के शिव तांडव नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। अरुण सिंह, साहिबा, मुस्कान के गीतों ने मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि, भावना सागर, उर्वशी का भरतनाट्यम, शगुन, पवन, पारुल, अंशुल का लोकनृत्य, लायबा, ईशु दीक्षित, रिया का भांगड़ा तथा काम्या सिंह-उर्वशी का राजस्थानी घूमर ने समा बांध दिया। एनसीसी कैडेट्स का पुलवामा घटना एवं ऑपरेशन सिंदूर पर स्किट, मंजू मौर्य का नारी सशक्तिकरण पर आधारित योद्धा नृत्य  तथा शगुन, अंशुल, पवन, समीक्षा, वर्षा की हॉरर नृत्य नाटिका ने रोमान्च पैदा किया। मंच संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने  किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सूर्य प्रकाश खरे ने महाविद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों की प्रशंशा करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा, "सफलता का वास्तविक सूत्र निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास में निहित है। विवेकानंद जी के शब्दों में, 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।' छात्र-छात्राओं को इन आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।"

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कॉलेज की प्रगति पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "राजकीय महाविद्यालय बदायूं लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारे मेधावी छात्र-छात्राएं इसकी साक्ष्य हैं, जो न केवल शैक्षणिक ऊंचाइयों को छू रहे हैं बल्कि खेल, एनसीसी, एनएसएस जैसे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह समारोह उनकी कड़ी मेहनत का सम्मान है।"

प्रतिभाओं का भव्य अलंकरण

प्रतिभा अलंकरण में पूर्व छात्र अर्जुन सिंह को यूपीपीएससी द्वारा नायब तहसीलदार के लिए चयन तथा बीएससी मैथ छात्र अभिनव राठौर को आईआईटी जेम्स टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। वार्षिक खेल चैंपियन विपिन (छात्र) व शीलम (छात्रा), युवा महोत्सव विजेता, विश्वविद्यालय टॉपर्स—नंदिनी शंखधार (स्ना. कला), प्रांजल सक्सेना (बीएससी मैथ), प्रिया शर्मा (बीएससी बायो व ओवरऑल स्ना.), कल्पित वशिष्ठ (बीकॉम), अभिलाषा यादव (एमए राजनीति विज्ञान व ओवरऑल परास्ना.), मंतशा बी (समाजशास्त्र), स्वाति मौर्या (अंग्रेजी), फिज़ा खानम (उर्दू), महक गुप्ता व सन्नी धींगड़ा (एमकॉम)—सभी को पुरस्कृत किया गया। एनसीसी के ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनन्या मिश्रा तथा एनएसएस के अंशुल कुमार, अनामिका शर्मा, वैष्णो देवल एवं पूर्णिमा तोमर को बेस्ट वॉलंटियर का पुरस्कार मिला।

प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने सभी का आभार जताया। डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजीव राठौर, डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ बबीता यादव, डॉ ज्योति विश्नोई सहित समस्त कॉलेज स्टॉफ एवं एनसीसी-एनएसएस सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ