राजकीय महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

बदायूँ,। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले निर्धारित तिथि 31 मार्च समाप्त हो चुकी है, लेकिन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे अब 10 अप्रैल 2026 तक विस्तारित किया गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुनः पंजीकरण के लिए भी अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 के बाद विलंब शुल्क के साथ अवसर उपलब्ध है।

केंद्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन पूरा करने की अपील की है तथा बताया है कि जुलाई 2025 के असाइनमेंट जमा करने की तिथि भी अब 30 अप्रैल कर दी गई है। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र आकर स्वयं से संपर्क करने के लिए कहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ