आठ किलो डोडा छिलका समेत दो आरोपी गिरफ्तार, कार सीज
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। मौके से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी कब्जे में लेकर सीज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान कोतवाली पुलिस ने टेढ़ाघाट पुल के पास चेकिंग के दौरान दो नशा तस्कारों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुधीर कुमार उर्फ संतोष पुत्र राजबहादुर निवासी गांव भदरौलिया थाना कादरचौक और भूरे पुत्र बृजपाल निवासी गांव गलौथी कोतवाली दातागंज को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल आठ किलो 200 गांव डोडा छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली। पुलिस ने बरामद कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत सीज कर दिया है। बरामद डोडा छिलका के संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें