छह किलो डोडा छिलका समेत तस्कर गिरफ्तार

   बदायूं,। सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली रोड स्थित बारह पत्थर मजार के पास से एक युवक को छह किलो 300 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 17 अप्रैल को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस टीम शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरेली रोड स्थित बारह पत्थर मजार के पास एक युवक पुलिस को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र कश्यप पुत्र स्वर्गीय रूम सिंह निवासी गांव आनंदापुर दातागंज बताया। तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टे में डोडा छिलका बरामद हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ