बुद्ध पूर्णिमा के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी बुद्ध पूर्णिमा के दृष्टिगत कछला गंगा घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने की गई व्यवस्थाओं को एक एक कर देखा व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार की जाए। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की दृष्टिगत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कछला गंगा घाट के पुल से दोनों छोरों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ