उ० प्र० राजस्व संग्रह अमीन संघ की कार्यकारिणी गठित, राकेश बने जिलाध्यक्ष
बदायूं,। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का रविवार को गठन संपन्न हुआ। जनपद की सभी तहसीलों के अध्यक्षों और सदस्यों की सर्वसम्मति से पूरी टीम को निर्विरोध चुना गया।
संगठन के चुनाव में राकेश कुमार दीक्षित को जिला अध्यक्ष और कुंवर पाल सिंह को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीपाल सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद नूर को संगठन मंत्री, मुकेश कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष और फकीर मोहम्मद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी में ओमप्रकाश सिंह को उप मंत्री, धूम सिंह को सह मंत्री, महावीर सिंह को सह संगठन मंत्री, हरिओम शर्मा को संरक्षक और प्रीतम कुमार को ऑडिटर चुना गया है। वहीं महफूज अली मीडिया प्रभारी, ईशा खान कार्यालय प्रभारी, रामशरण सह कोषाध्यक्ष, हिरदेश मिश्रा प्रचार मंत्री और रवि कुमार पाल सांस्कृतिक मंत्री बनाए गए हैं।
निर्वाचन के उपरांत जिला अध्यक्ष राकेश कुमार दीक्षित और जिला मंत्री कुंवर पाल सिंह ने सभी तहसीलों से आए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अमीनों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें