कढ़ाई के गर्म तेल से झुलसाने में चार पर केस
बदायू। मंडप की दावत में मारपीट के दौरान गर्म तेल की कड़ाही पलटकर झुलसाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव का है। यहां शिवराज ने दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को उनके घर पर बेटे प्रवेंद्र के मंडप की दावत चल रही थी। इसी दौरान उनके भाई मनोहर लाल पूड़ी बनाने की तेल की कड़ाही के पास बैठे थे। शाम करीब आठ बजे गांव के ही रहने वाले राजेंद्र, रामपाल शिवलाल, केशव और भानु वहां पहुंचे और मनोहर लाल के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गाली-गलौज के बाद चारों आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर गर्म तेल की कड़ाई मनोहर लाल के ऊपर पलट दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद शिवराज ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेंद्र, रामपाल, केशव और भानु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें