कवि व शायरों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को किया भाव विभोर, शायर विनय साग़र सम्मानित

बरेली। रचनात्मक लेखन मंच न्यास वाराणसी की उपसाखा बरेली ने एक कवि सम्मेलन/मुशायरे व सम्मान समारोह का आयोजन कोटक लाइफ ने कवयित्री विनीता सिसोदिया के मार्गदर्शन व सहयोग से अपने कार्यालय में मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस अवसर पर कवि हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष मुख्यातिथि तथा शायरा सत्यवती सिंह सत्या विशिष्ट अतिथि रहीं। संचालन कवि रोहित राकेश ने किया।माँ शारदे की वंदना हास्य कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने की।

इस अवसर पर डॉ राकेश सिंह पूर्व आई जी बरेली के कविता संग्रह "हटकर" पर विचार विमर्श के साथ उनकी कविताओं का वाचन भी किया गया।


कार्यक्रम में मंचासीन के अलावा निरुपमा अग्रवाल, मनीषा आहूजा,नीतू गोयल, राजबाला धैर्य,लोटा मुरादाबादी, हास्य व्यंगकार दीपकमुखर्जी, ग़ज़लराज, गीतकार कमल श्रीवास्तव, फ़ईम क़रार, अम्न बरेलवी, शान ज़िया, अली कामरान, रामधनी निर्मल, मनोज सक्सेना बिजेंद्र अकिंचन, हरिकांत मिश्रा चातक, अभिषेक अग्निहोत्री, विनीता सिसोदिया, गरिमा भारद्वाज, डाँ अखिलेश गुप्ता आदि ने अपने काव्य पाठ से सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष शायर विनय साग़र जायसवाल को संस्था व कोटक लाइफ ने शाल प्रतीक चिन्ह व गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी कवि, कवयित्री व शायरों को गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ