जश्न ए साबिर पाक कलयरी और हजरत सै० अला उद्दीन गुरदेज़ी र०अ० का तीन रोज़ा उर्स 16 से

 चित्रांश नगर में होगी परचम कुशाई, फहरेगा तिरंगा 

बदायूं। हर साल की तरह इस साल भी 30 वां जश्न हज़रत सैय्यद मखदूम अला उद्दीन अली अहमद साबिर पाक कलयरी रहमतुल्लाह अलैहि व हजरत सै० अला उद्दीन गुरदेज़ी र०अ० के 451वें तीन रोज़ा उर्से पाक का आगाज़ 16 अप्रैल को चित्रांश नगर में क़ुरआन ख्वानी व परचम कुशाई से होगा।

  हर साल की तरह कार्यक्रम का आयोजन खानकाहे चिश्तिया साबरिया न्यू मॉडर्न कॉलोनी जिला पंचायत कॉलोनी के पीछे चित्रांश नगर बदायूं में बतारीख  16,17, 18 अप्रैल 2026 बरोज बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा, यह जानकारी देते हुए खादिमु उल फुकरा फ़ुक़रा सैय्यद शमशाद हुसैन साबरी चिश्ती (सैय्यद बाबा) ने बताया कि यह सारे कार्यक्रम जेरे सरपरस्ती हजरत शाह अली एजाज़ कुद्दूसी साबरी, सज्जादा नशीन हजरत सय्यद मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियर शरीफ रुड़की हरिद्वार और बफैजे रूहानी शैखुल मशाईख पीरे तरीकत महबूब उल औलिया हज़रत बाबा गुलाम जीलानी चिश्ती साबरी रहमतुल्लाह अलैह खानकाह आलिया चिश्तिया सांवरिया जीलानिया, कलियर शरीफ रुड़की हरिद्वार,

साथ ही जेरे सदारत शैखुल मशाईख पीरे तरीकत हजरत ख्वाजा सलीम फरीदी साबरी सज्जादा नशीन हजरत बाबा फरीदी रहमतुल्लाह अलैह रजबपुर शरीफ मुनक्किद किए जायेंगे। सैय्यद बाबा ने बताया कि प्रोग्राम के पहले दिन 16 अप्रैल को बाद नमाज़ फजर क़ुरआन ख्वानी व परचम कुशाई और महफिले मीलाद, बाद नमाज़ असर बज्मे मनकबत व चरागा, बाद नमाज़ ईशा खिरका पोशी और महफिले नात व मनकबत होगी।

शुक्रवार 17 अप्रैल को बाद नमाज़ फज्र क़ुरआन ख्वानी,11 बजे दिन जलसा सीरते पाक सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम, बाद नमाज़ असर जुलूस चादर शरीफ, बाद नमाज़ मगरिब गुस्ल दरगाह शरीफ व चादरपोशी एवं गुलपोशी, बाद नमाज़ ईशा महफिले समा होगी। 

वहीं उर्स के आखिरी दिन 18 अप्रैल शनिवार को महफ़िले समाअ सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक। कुल शरीफ,रंग चिश्तिया और आम लंगर किया जाएगा। सैय्यद बाबा ने बताया कि सभी प्रोग्राम खानकाहे चिश्तिया साबरिया, न्यू मॉडर्न कॉलोनी जिला पंचायत कॉलोनी चित्रांश नगर बदायूं में आयोजित होंगे ,इस जश्ने पाक व उर्से पाक में  ज्यादा से ज्यादा लोग शिरकत फरमाकर बुजुर्गाने दीन व औलिया अल्लाह के फ्यूजो बरकात से मुस्तफीज हों।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ