रक्तदान शिविर में 71 यूनिट ब्लड किया दान
बदायूं। सतगुरु माता सुदीक्षा जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानव एकता दिवस के रूप में लगाया गया । बता दें रक्तदान शिविर हर साल 24 अप्रैल को लगाया जाता है शिविर में जनपद की विभिन्न ब्रांचों से महात्माओं ने आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया । शिविर में 71 यूनिट ब्लड दान किया गया । यह शिविर महात्माओं की यादगार में लगाया जाता है। उनका कहना था कि रक्त नालियों में ना बह बल्कि मनुष्य की नाड़ियों मे बहे । आज इसी उपलक्ष्य में सत्संग भवन में सत्संग एवं लंगर का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में संयोजक अनिल कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, संचालक राजपाल, शिक्षक पुष्पेंद्र, नरेंद्र एवं सेवादल कल्याण सिंह, ओमप्रकाश, विशाल, सुनील कश्यप, प्रेमप्रकाश पप्पू, सुरेश आदि मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें