अमर ज्योति ठगी मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित


बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ठगी प्रकरण में हाईकोर्ट प्रयागराज में अंतिम सुनवाई पूरी हो गई और अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार ने बताया कि जल्द ही इस मामले में फैसला आने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों को राहत मिल सकती है।

अरविंद पाल सिंह परमार ने बताया कि अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी ने कुछ साल पहले अधिक ब्याज का लालच देकर बदायूं और आसपास के जिलों के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए थे और बाद में कंपनी के निदेशक रकम लेकर फरार हो गए। इस मामले में सदर कोतवाली में कंपनी निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत, श्रीकांत और अन्य के खिलाफ अब तक चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि आज हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है और न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। परमार ने कहा कि पीड़ित निवेशकों को अब फैसले का इंतजार है और उम्मीद है कि न्यायालय का निर्णय उनके हित में आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है, इसलिए अब निवेशकों को न्याय मिलने की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ