ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदायूं पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत
अंजली महाजन महिला विंग की जिलाध्यक्ष नियुक्त
बदायूं। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार शुक्रवार को बदायूं पहुंचे। सर्राफा कारोबारियों ने नवादा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद रोड शो निकालते हुये कार्यक्रम स्थल तक ले गये।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी, मैं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयासरत हूं। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। इस दौरान जिले के सर्राफा कारोबारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय संरक्षक महिला अंजू अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री जया वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन, रामदास वर्मा, रोशन लाल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अवधेश वर्मा, जागेंद्र वर्मा, इंद्रेश वर्मा, अरूण वर्मा, महेंद्र पाल वर्मा, कपिल रस्तोगी, अनिल नारंग, शुभम रस्तोगी, सोनी रस्तोगी, विनीत रस्तोगी, दीपक गुप्ता, अरविंद वर्मा, संजय रस्तोगी, सुमित वर्मा, अजय गुप्ता, संजय बाबू रस्तोगी, अनिल वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित वर्मा, नितिन वर्मा आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंजली महाजन को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। सोनी गुप्ता, दीप्ति रस्तोगी, रूचि रस्तोगी, सुनंदा वैश्य, शिप्रा रस्तोगी, छाया रस्तोगी, अंजली गुप्ता, नंदनी गुप्ता, काजल दुबे, रुचि गुप्ता, शिवानी गुप्ता, नेहा गुप्ता, प्रियांका रस्तोगी, अस्मिता रस्तोगी, मांसी गुलाटी ने महिला अध्यक्ष को शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर आशीष वर्मा, मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, संदीप वर्मा श्यामलाल, सुमित गुप्ता, भगवान स्वरूप गुप्ता, अतुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें