चोरी का ऑटो समेत दो चोर गिरफ्तार
बदायूं,। घर के बाहर खड़ा ऑटो चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ऑटो बरामद किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी मिले हैं, जिससे घटना का खुलासा हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले के रहने वाले दानिश खान ने बताया था कि उनका ऑटो घर के बाहर खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कादरी दरगाह तिराहे के पास से साजिद निवासी नूरी चौक सोथा और दानिश निवासी हकीमबाड़ा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया ऑटो बरामद हुआ। साथ ही एक जैक, दो छेनी, तीन चाबियां, दो पेचकस और एक प्लास भी मिली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई हैं और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें