कानपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड निकला बदायूं का मुदस्सर  

बदायूं। कानपुर में उजागर हुए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड का मास्टरमाइंड मुदस्सर अली सिद्दीकी उर्फ अली बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव का मूल निवासी निकला। यहीं रहकर उसने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल पहले वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था।

बनगढ़ गांव के प्रधान के पति आरिफ चौधरी ने बताया कि कानपुर किडनी कांड में जब मीडिया में उसके फोटो व नाम सामने आया तब लोगों ने उसे पहचाना। गांव में आज भी मुदस्सर अली का मकान है। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने से पहले कुछ साल तक मुदस्सर अली का परिवार बदायूं में भी रहा, जहां पर उसका खुद का मकान है। करीब 15 साल पहले मुदस्सर परिवार संग दिल्ली में जाकर बस गया था। वहां भी उसने अपना मकान बनवा लिया। हालांकि परिवार के अन्य सभी लोग और रिश्तेदार अब भी गांव में रहते हैं। इस खुलासे के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। मालूम हो कि खुद को डॉक्टर बताने वाला मुदस्सर अली ओटी तकनीशियन था। फिलहाल वह जेल में है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ