एस के इंटर कॉलेज में हुआ पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर तथा पुस्तक मेले का आयोजन

बदायूं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में भव्य पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर एवं पुस्तक मेला का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने किया। मेले का संचालन चीफ प्रॉक्टर विजय गौतम एवं एनसीसी प्रभारी श्री राधेश्याम शर्मा ने किया। 

विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ पुस्तक मेला का लाभ उठाया। 


गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने बताया की एनसीईआरटी की पुस्तकें सरकार द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित हैं जो सबसे अच्छी और सबसे सस्ती है। हमें इन्हीं पुस्तकों को खरीद कर इनका स्वाध्याय करना चाहिए। विशेष कर गणित विषय में एनसीईआरटी की पुस्तक के साथ एक्जैंपलर भी खरीदना चाहिए जिसमें बहुत ही अच्छी पाठ्य एवं अभ्यास सामग्री होती है।

विद्यार्थियों द्वारा की गई जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। 

इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, श्री राम, मनोज कुमार, अरविंद गंगवार, संदीप कुमार, रविंद्र सिंह, सोनी ,सोनल, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा,जगमोहन आर्य, अनूप कुमार सक्सेना, डॉ शिव कुमार , विनय चौहान,पवन कुमार यादव सुधीर सक्सेना विवेक सक्सेना कौशल सिंह मुदित गुप्ता अशोक कुमार दीपक शर्मा विजय प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ