इस्लामनगर में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग, वीडियो वायरल 

बदायूं। युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार हैं।

मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास का है, जहां पढ़ने वाले युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के युवक ने तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव जगदीशपुर निवासी अनुज कुमार की उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी पंकज और उसके साथियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में बड़े विवाद में बदल गई।

घटना के बाद अनुज कुमार की तहरीर के आधार पर पंकज और लोकेश सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ